ग्वालियर में पत्नी से झगड़ा होने पर दहेज में मिला सामान जलाया

ग्वालियर. शहर में पत्नी ने जब पति को शराब पीने से मना किया तो उनके बीच झगडा हो गया। इससे नाराज पति ने दहेज में मिले गृहस्थी के सामान को बाहर फेंका और आग लगा दी। घर के बाहर खडा होकर स्मोकिंग करने लगा। घटना ग्वालिय के बहोडापुर थाना क्षेत्र के दामोद बाग कॉलोन में मंगवार शाम की है। इसका वीडियो भी सामने आया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
दामोदर बाग कॉलोनी में श्रीराम कुशवाहा, पत्न रजनी और दो बच्चों के साथ रहता है। वह शराब पीने का आदी है। उसक इस लत की वजह से पत्नी से अक्सर उसका झगडा होता रहता है। मंगलवार शाम को भी वह नशे में घर पहुंचा। पति-पत्नी के बीच झगडा इतना बढ गया कि गुस्से में पति ने पूरे घर का सामान बाहर फेंक दिया। इसके बाद मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया लेकिन तब तक सामान जल चुका था। बहोडापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है औ जल्द ही उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *