नवागत उपमहाप्रबंधक का संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के पदाधिकारियों ने किया स्वागत
ग्वालियर म.प्र.संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों, सदस्यों ने नगर संभाग पूर्व के नवागत उपमहाप्रबंधक इंजी. अजीत राजपूत को कार्यालय उपमहाप्रबंधक पूर्व रोशनीघर में पुष्पहार पहना कर बहुत बहुत बधाई एवं अनंत हार्दिक शुभ कामनाएं दी गई |
संगठन ने उपमहाप्रबंधक से अनुरोध किया कि कम्पनी हित के साथ- साथ नगर संभाग पूर्व अन्तर्गत कार्यरत विद्युत कर्मचारियों को इस वर्ष दीपावली में सुरक्षा उपकरण प्रदान नही किए गए जिस पर उपमहाप्रबंधक ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को निर्देशित किया कि क्षेत्रीय भंडार से सुरक्षा उपकरण प्राप्त करने हेतु प्रपोजल तैयार करें । उपमहाप्रबंधक ने संगठन को आश्वस्त किया कि सभी लम्बित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कर्मचारी हित में शीघ्र निराकरण किया जावेगा एवं सभी कर्मचारी परिवार के सदस्यों की तरह है उनका ध्यान प्राथमिकता के साथ रखेगें साथ ही जो भी समस्यायें संज्ञान में आएगी उनका शीघ्र निराकरण करेगें व जो वरिष्ठ कार्यालय से सम्बन्धित होगी उनका भी निराकरण करवायेगें । उनका मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को निर्वाध विद्युत सप्लाई व एरियर (बकाया राशि) की रिकवरी करना होगा |
इस अवसर पर संगठन से प्रदेश कोषाध्यक्ष आरकेकौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकंत मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी, ग्वालियर शाखा उपाध्यक्ष रणवीर शुक्ला, आशीष उर्मलिया , सुशील मिश्रा , अनूप सक्सेना , प्रवीण द्विवेदी, रवि प्रकाश गुप्ता, लवकुश गुर्जर, सहित आदि कर्मचारी उपस्थित हुए।
