MP के इस प्लेयर पर IPL में हुई पैसों की भारी बारिश

इंदौर. इंदौर के रहने वाले क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर पर आईपीएल नीलामी 2025 में पैसों की बारिश हुई है। ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को खरीदने के लिए शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने 23 करोड़ 75 लाख रूपए खर्च किए हैं। वेंकटेश अय्यर पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स में ही थे और एक बार फिर उन पर कोलकाता की फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया है।
23 करोड़ 75 लाख में कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर को खरीदा
बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज और राइट आर्म मीडियम पेस गेंदबाजी करने वाले वेंकटेश अय्यर आईपीएल नीलामी 2025 में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने। नीलामी के दौरान वेंकटेश अय्यर को अपनी टीम में शामिल करने के लिए आरसीबी, लखनऊ सुपरजाइंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी में फाइट होती नजर आई और आखिरी में शाहरूख खान की कोलकाता नाइट राइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को 23 करोड़ 75 लाख रुपए की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर पहले भी कोलकाता नाइट राइडर्स में थे और तब कोलकाता ने उन्हें 8 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *