मंत्री सड़क हादसे में घायल, CM मिलने पहुंचे

रायपुर.छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम एक गंभीर सड़क हादसे में घायल हो गए। यह हादसा रायपुर-बेमेतरा मार्ग पर जेवरा गांव के पास हुआ, जब उनकी गाड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मंत्री नेताम और उनके सहयोगी धीरज सिंहदेव समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया रायपुर
घटना के तुरंत बाद प्रशासन और एंबुलेंस सेवा सक्रिय हो गई। घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए ग्रीन कॉरिडोर बनाकर रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल पहुंचाया गया। मंत्री नेताम के हाथ और पैरों में चोटें आईं हैं, और हादसे के तुरंत बाद वे कुछ समय के लिए बेहोश हो गए थे। अस्पताल प्रशासन ने मंत्री और अन्य घायलों को 72 घंटे की निगरानी में रखा है।
नेताम की हालत खतरे से बाहर
मंत्री नेताम की कलाई में फ्रैक्चर है, और उनके माथे पर सूजन आ गई है। ड्राइवर धनंजय को सर्वाइकल चोटें आईं हैं, और वह फिलहाल ICU में भर्ती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम होंगे। हालांकि नेताम की हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद बेमेतरा कलेक्टर और एसपी तुरंत घटनास्थल पहुंचे और घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *