MP के आठ निजी मेडिकल कॉलेजों में MD-MS की 1007 सीटों में होंगे प्रवेश

भोपाल. चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी-एमएस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए शुक्रवार को सीट चार्ट जारी कर दिया है। प्रदेश के आठ मेडिकल कॉलेजों की 1007 सीटों पर प्रवेश होंगे। इनमें एनआरआई कोटे की 152 सीटें (15 प्रतिशत) भी शामिल हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में निजी कॉलेजों में एमडी-एमएस 830 सीटें थी। अब सीट चार्ट के आधार पर अभ्यर्थी अपनी पसंद के कालेज और विषय लिए विकल्प भर सकेंगे।एनआरआइ अभ्यर्थियों को नौ क्लीनिकल विषयों में प्रवेश मिलेगा। नान क्लीनिकल विषयों में एनआरआई कोटा नहीं रखा गया है।
एनआरआई कोटा नहीं
इस पर चिकित्सा शिक्षा संचालनालय पर आरोप लग रहे है कि निजी कॉलेजों को लाभ पहुंचने के लिए गैर चिकित्सकीय विषयों में एनआरआई कोटा नहीं रखा गया। उधर, संचालनालय के अधिकारियों का तर्क है कि पहले निजी कालेज खुद एनआरआइ सीटें भरते थे। इसमें गड़बड़ी न हो इसलिए वर्ष 2017 से सरकार उनकी सीटें भर रही है। वर्ष 2017 से ही एनआरआइ कोटा मात्र क्लीनिकल विषयों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *