LatestNewsराज्य

MP-महाराष्ट्र के बीच नई रेल लाइन

इंदौर. इंदौर से महाराष्ट्र के मनमाड शहर के बीच नई रेल लाइन बिछाने का काम अब जमीनी स्त पर शुरू हो गया है और जल्द ही नई रेल लाइन के लिए जमीनों का अधिग्रहण किया जाएगा। रेल मंत्रालय ने नई रेल लाइन के लिए अधिग्रहित होने वाली जमीन के लिए गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके बाद अब राजस्व विभाग जमीन का आंकलन करेगा और जल्द ही भूमि अधिग्रहण कर मुआवजा देकर नई रेल लाइन बिछाने का काम शुरू किया जाएगा।
568 किमी रह जाएगी इंदौर-मनमाड की दूरी
इंदौर-मनमाड नई रेल लाइन प्रोजेक्ट महू से धार होते हुए धरमपुरी, ठीकरी, राजपुर, सेंधवा, सिरपुर, शिखंड, धुले, मालेगांव होकर मनमाड पहुंचेगी। पूरी परियोजना में 30 नए रेलवे स्टेशन भी बनाए जाएंगे। इसके पूरा होने के बाद इंदौर और मुंबई की दूरी 568 किमी रह जाएगी। इस परियोजना में मप्र के तीन जिलों के 77 गांवों की जमीन अधिग्रहित की जाएगी। जिनमें बडवानी जिले के 39, धार जिले के 28 और गरखोन जिले के 10 गांव शामिल हैं। आगामी पांच साल में इस प्रोजेक्ट को तैयार रखने का लक्ष्य रखा गया है
इन गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
धार जिला- राती तलाई, सेवरी माल, सराय तालाब, आंवलिया, चुंडीपुरा बीके, बियाघाटी, आंवलीपुरा, जामदा, झाड़ीबड़ोदा, जलवाय, नागझीरी, लुन्हेराखुर्द, सुंद्रेल, पटलावद, भीखरोन, पंधानिया, ग्यासपुर खेड़ी, एकलारा खुर्द, एकलारा, दुधी, भोंदल, चिकटयावड़, सिरसोदिया, दुंगी, कोठिदा, चौकी, भारूडपुरा बीके और भारूड़पुरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al queenbet holiganbet casinoroyal betplay bahiscasino