Newsराजनीतिराज्य

पाटन जेल से तड़के सुबह भागे 2 कैदी, रस्सी और सीढ़ी की मदद से फरार, आधा किमी पीछा कर दबोचा

सूचना मिलते ही जेलर हेमेन्द्र बागरी मौके पर पहुंचे और दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर दूर ग्राम वनवार से पकड़ लिया। पीछा करने के दौरान जेलर के पैर में भी चोट आई है।

जबलपुर. मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर पाटन उपजेल से शुक्रवार की सुबह 2 कैदी फरार हो गये। जानकारी लगते ही जेल विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों कैदियों की मदद के लिये किसी अज्ञात व्यक्ति ने जेल के पीछे सीढि़यां लगाकर रस्सी फें की थी। रस्सी की मदद से दोनों कैदी दीवार के ऊपर चढ़ गये थे। लेकिन ऐन वक्त पर सीढ़ी नीचे गिर गयी।
जेल के पीछे की 15 फीट ऊंची दीवार को पार करते वक्त दोनों कैदियों के पैर व कमर में चोट लग गयी थी। दोनों कैदी खेते में लंगडाते हुए भाग रहे थे। खबर मिलते ही जेलर हेमेन्द्र बागरी मौके पर पहुंचे और दोनों कैदियों को आधा किलोमीटर दूर ग्राम वनवार में दबोच लिया है। पीछा करने के दौरान जेलर के पैर में भी चोट आयी है।
पाटन, कटरा निवासी शेख शहादत और कटंगी, कूडन मोहल्ला का रहने वाला कृष्णा यादव दोनों ही विचाराधीन कैदी है। दोनों लगभग 5 माह से पाटन उपजेल में कैद है। शेख शहादत रेप का आरोपी है। जबकि कृष्णा अवैध शराब बेचने के मामले में बन्द है। जेलर के अनुसार घटना की जानकारी जेल मुख्यालय भोपाल, केन्द्रीय जेल जबलपुर और कोर्ट की दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service