आतंकियों को सेना ने अखनूर में मार गिराये 3 आतंकी, 5 घंटे चले एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने मार गिराया
श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सोमवार को सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया है। सुबह 7.26 बजे लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) के पास भट्टल इलाके में इन आतंकियों ने आर्मी एम्बूलेंस पर फायरिंग की थी। हालांकि इसमें जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
आतंकी फायरिंग के बाद जंगल में फरार हो गये थे। सेना ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चलाया था। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले 24 अक्टूबर को बारामूला में सेना की गांडी पर आतंकियों ने हमला किया था। जिसमें सेना के 3 जवान शहीद और 2 पोर्टर की जान गयी थी।
हमले के बाद की 2 तस्वीरें…



मंदिर में मोबाइल ढूंढ रहे थे आतंकवादी सुरक्षाबलों ने बताया कि, आतंकवादी भट्टल इलाके में जंगल से लगे शिव आसन मंदिर में एक मोबाइल ढूंढ रहे थे। उन्हें किसी को कॉल करनी थी। इसी दौरान आर्मी की एंबुलेंस गुजरी और आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आतंकवादी पिछली रात बॉर्डर पार करके अखनूर में आए थे।

