MP में राम मंदिर में नमाज पढ़ने पर बवाल, जबरन घुस आए तीन भाई

भोपाल. मध्य प्रदेश में राम मंदिर में नमाज पढने पर बवाल मच गया। प्रदेश के शाजापुर जिले में यह घटना हुई। तीन मुस्लिम युवक राम मंदिर परिसर में जबरन घुस गए और नमाज पढने लगे। तीनों भाई है जो कि मंदिर के पुजारी के रोकने पर भी नहीं रूके। राम मंदिर में नमाज अदा करने की खबर फैलते ही हंगामा मच गया। मंदिर के पुजारी के शिकायत पर पुलिस ने तीनों भाइयों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस केस में पुलिस ने अभी जांच की बात भी कहीं है।
शाजापुर के किलोदा गांव में बने राम मंदिर में यह घटना घटी। गांव के तीन मुस्लिम भाइ राम मंदिर परिसर में घुस गए और उन्होंने यहां बाकायदा नमाज पढ़ी। तीनों भाई परिसर में जबरन घुसे, उन्हें मंदिर के पुजारी ने रोका लेकिन वे नहीं माने। इससे गांव में हंगामा मच गया। लोगों की तीखी प्रतिक्रिया के बाद पुलिस ने इस केस में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में तीनों भाइयों पर एफआईआर दर्ज की।
सलसलाई थाना के किलोदा के राम मंदिर में 25 अक्टूबर को यह घटना हुई। मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि शाम करीब 5.45 बजे गांव के बाबू खां, रुस्तम खां और अकबर खां आए। तीनों भाइयों ने मंदिर के दरवाजे पर रखे मटके के पानी से अपने हाथ पैर धोए और परिसर में बैठकर नमाज पढ़ने लगे। सायंकाल की पूजा की तैयारी में लगे पुजारी ओमप्रकाश शर्मा राम मंदिर परिसर में तीनों युवकों को नमाज पढ़ते देख हैरान रह गए। उनका आरोप है मेरे रोकने पर भी वे नहीं माने। इसके बाद पुजारी पुलिस थाना में शिकायत करने गए। पुलिस ने तीनों भाइयों के विरुद्ध धार्मिक भावनाएं भड़काने पर एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, राम मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश शर्मा ने परिसर में घुसकर जबरन नमाज पढ़ने की शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *