डकैत कल्ली और अजय शॉर्ट एनकांउटर में गिरफ्तार, लूट-डकैती सहित 20 केस दर्ज

कल्ली के खिलाफ ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर जिले में मामले दर्ज हैं।
मुरैना. पुलिस ने गुरूवार की सुबह चंबल के डकैत कल्ली गुर्जर उसके साथी सहित अजय को शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया है। बानमौर के पहाड़ी जंगल में सुबह लगभग 10 बजे हुए शॉर्ट एनकाउंटर में दोनों के पैरों में गोली लगी। पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची है। कल्ली पर 80 हजार रूपये का इनाम था। उसकी तलाश में 200 जवान जुटे थे। वह सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर दुश्मनों को धमका रहा था। उसके खिलाफ मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर में हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और लूट सहित 20 केस दर्ज है। कल्ली 2022 में गुड्डा गुर्जर गैंग में शामिल हुआ था। गुड्डा के पकड़े जाने और उसके भाई योगी के सरेंडर के बाद उसने गैंग की कमान संभाल ली। लगभग 20 दिन पहले मंदिर के सामने से दुश्मन को ललकारते उसका वीडियो भी सामने आया था।

शार्ट एनकाउंटर से जुड़ी तस्वीरें देखिए…

ये तस्वीर डकैत कल्ली गुर्जर की है। पुलिसकर्मी अस्पताल लेकर पहुंचे।
ये तस्वीर कल्ली के साथी डकैत अजय की है। गोली लगने के बाद पुलिस जवान उसे अस्पताल लेकर आए।
ये तस्वीर कल्ली के साथी डकैत अजय की है। गोली लगने के बाद पुलिस जवान उसे अस्पताल लेकर आए।
शॉर्ट एनकाउंटर के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल में फोर्स तैनात।
शॉर्ट एनकाउंटर के बाद बड़ी संख्या में अस्पताल में फोर्स तैनात।

शादी नहीं कराई तो नाबालिग के पैर में गोली मारी
26 अप्रैल 2022 की रात कल्ली गुर्जर अपने साथी बंटी और जितेंद्र गुर्जर के साथ पहाड़गढ़ के एक गांव पहुंचा। उसने गोपाल गुर्जर से कहा कि वह अपनी पोती की शादी उससे कर दे, वरना उसे मार डालेगा। गोपाल ने इनकार किया तो कल्ली और उसके साथियों ने उसे और पोती की मां रामबाई को लात-घूंसों और लाठियों से पीटा। कल्ली ने रामबाई के पैर में गोली मार दी थी। इस दौरान 28 राउंड फायरिंग भी की। घटना के बाद लड़की के परिवार ने कल्ली और उसके साथियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *