न्यूड डांस, प्रायवेट फोटो घंटों तक टॉर्चर और श्रद्धा की हैवानियत का शिकार था शिवा शर्मा
लखनऊ. नौजवान व्यापारी शिवा शर्मा की डेथ मिस्ट्री अब भी सवालों में घेरे में है। लेकिन तफ्तीश में 3 अक्टूबर यानी घटना वाली रात की ऐसी कहानी सामने आयी है। जिसे सुनकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो सकते है। क्या आप यकीन करेंगे कि 9 अक्टूबरकी रात हजरतगंज के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर मौजूद फ्लेट में शिवा को श्रद्धा और उसके साथियों ने इस भयानक तरीके से टॉर्चर किया है कि शिवा की जगह और कोई और भी होता तो शायद इसी तरह से बेमौत मारा जाता।
पुलिस ने श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और चालक तनवीर उर्फ दानिश को गिरफ्तार करने के बाद उनसे लगभग 6 घंटे तक पूछताछ की थी। इसी पूछताछ में तीनों ने 9 अक्टूबर की रात को लेकर जो कुछ बयान दिया है। उसे सुनकर पुलिस वाले भी कुछ देनर के लिये सकते में आ गये। क्या आप भरोसा करेंगे कि उस रात शिवा के कत्ल से पूर्व श्रद्धा ने ना सिर्फ उसके सारे कपड़े उतरवा दिये थे। बल्कि उसे पीट कर और उसके पूरे बदन पर लिपस्टिक लगा कर उसे बगैर कपड़ों के ही सबके नाचलने के लिये मजबूर किया था।
श्रद्धा शिवा से पैसों की वसूली करना चाहती थी। इसी इरादे से वह न सिर्फ उसे टॉर्चर कर रही थी। बल्कि बन्द कमरे में उसे जलील कर सेडेस्टिक प्लेजर यानी सताने के मजे ले रही थी। इसी सिलसिले में उसे सिगरेट से दागा भी गया था पुलिस सूत्रों की माने तो उस रात शिवा के साथ कई घंटों तक भयानक ज्यादती की गयी। इस कारतूत में श्रद्धा के साथ-साथ उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश और श्रद्धा का खास दोस्त आमिर भी शामिल था।
शिवा की प्रायवेट तस्वीरों से ब्लैक मेल कर रही थी श्रद्धा
श्रद्धा ने वारदात की रात उसे अपने फ्लैट में बंधक बना लिया था और बुरी तरह धमकाते हुए उसे अपमानित और प्रताड़ित कर रही थी. तफ्तीश में हुए इसी खुलासे के साथ ये भी साफ हो गया कि उस रात श्रद्धा के फ्लैट पर श्रद्धा, रश्मि, दानिश और श्रद्धा के मेड सर्वेंट के अलावा श्रद्धा का खास दोस्त आमिर भी मौजूद था। जबकि श्रद्धा और उसके साथियों ने पहले पुलिस की पूछताछ में आमिर को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था ।सूत्रों की मानें तो श्रद्धा ने शिवा को सिर्फ वारदात वाली रात ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी कई-कई दिनों तक बुरी तरह से टॉर्चर किया और अपने रसूख का हवाला देकर हमेशा-हमेशा के लिए जेल भिजवा देने की धमकियां देती रही। असल में श्रद्धा ने कथित तौर पर शिवा की कुछ ऐसी आपत्तिजनक और प्राइवेट तस्वीरें उतार रखी थीं, जिसकी बदौलत शिवा को मनचाहे तरीके से इसेतमाल कर रही थी। सीधे शब्दों में कहें तो इन्हीं तस्वीरों के जरिए वो शिवा को ब्लैकमेल कर रही थी और 9 अक्टूबर की रात को भी यही सिलसिला चल रहा था।
श्रद्धा ने वारदात वाले दिन उसे धोखे से अपने फ्लैट में बुलाया और उसकी तस्वीरों का हवाला देते हुए उसे सबके सामने कपड़े उतार कर नाचने के लिए मजबूर कर दिया और तो और मनचाहे तरीके से टॉर्चर करते हुए श्रद्धा ने उसके पूरे शरीर में लिपस्टिक के दाग़ लगा दिए, ताकि उसे ज्यादा से ज्यादा जलील किया जा सके। वो शिवा का हौसला तोड़ने के लिए उससे ना सिर्फ अजीबोगरीब प्राइवेट काम करवाती, बल्कि उससे सबके सामने अपने पैर तक दबवाती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *