सुपरिंडेंट इंजीनियर के पर एसवीयू का छापा, पत्नी ने घर के पीछे फेंका नोटों से भरा बैग

पटना. एक सरकारी इंजीनियर के घर छापेमारी करने पहुंची टीम के सामने ऐसा कुछ हुआ। जिसे देख अधिकारी भी हैरान रह गये। जैसे ही विशेष निगरानी ईकाई (एसयूवी)की टीम पटना में सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विजयकुमार के घर पहुंची तो उनकी पत्नी ने पहले दरवाजा खोलने से मना कर दिया। इसी बीच घर के पीछे नोटों से भरा एक थैला फेंक दिया गया। लेकिन टीम की नजर उस पर पड़ गयी और थैला जब्त कर लिया गया।
यह कार्यवाही आय से ज्यादा संपतित के मामले में की गयी थी। एसयूीव की टीम ने पटना के अलावा सहरसा और औरंगाबाद में भी उनके ठिकानों पर तलाशी ली। शुरूआती जांच में विजयकुमार के पास उनकी कमाई के मुकाबले लगभग 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार 600 रूपये की अधिक संपत्ति होने का आरोप है। यह मामला 4 नवम्बर 2026 का है। एसवीयू की टीम ने थैले को देख लिया। उसे बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। टीमअ ब बरामद सामान की जांच कर रही है। इससे पहले छापेमारी के दौरान लगभग 10 लाख रूपये नगद मिलने की सूचना भी सामने आयी है।
3.28 करोड की संपत्ति का है आरोप
एसवीयू की शुरूआती जांच के अनुसार विजय कुमार के पास उनकी कमाई से लगभग 139.87 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का आरोप है। शुरूआती अनुमान में इस संपत्ति की कीमत 3 करोड़ 28 लाख 70 हजार 600 रूपये है। जांए एजेंसी को जानकारी मिली थी। विजय कुमार और उनकी पत्नी के नाम पर पटना के दानापुर सहित दूसरे इलाकों में कई फ्लैट, जमीन के टुकड़े और बड़े मकान है। इसी के आधार पर पहले जांच की गयी और फिर एफआईआर दर्ज कर छापेमारी की गयी है।
घर से नकदी, सोने-चांदी के गहने और बैंक में जमा रकम मिली
तलाशी के दौरान पटना के साईं शरणम आवास से करीब 31 लाख 42 हजार रुपये कैश मिला है। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों में करीब 10 लाख रुपये की सावधि जमा यानी FD का पता चला है. जांच में करीब 23 लाख 23 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहनों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों का भी पता चला है। इसके साथ ही विजय कुमार और उनकी पत्नी के बैंक खातों में करीब 1 करोड़ 29 लाख 46 हजार रुपये जमा होने का पता चला है। एजेंसी इन संपत्तियों और पैसों के स्रोत की पड़ताल कर रही है।
SVU की टीम ने सिर्फ पटना में ही नहीं, बल्कि सहरसा और औरंगाबाद में भी तलाशी ली. सहरसा में विजय कुमार का कार्यालय और आवास खंगाला गया।  औरंगाबाद के दाऊदनगर में भी उनके ठिकाने पर छापेमारी की गई। दरअसल, SVU को विजय कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जुटाने की शिकायत मिली थी।
फिलहाल एजेंसी बरामद नकदी, गहनों, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पैसा कहां से आया और क्या इसका हिसाब विजय कुमार की घोषित कमाई से मैच होता है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर साफ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *