60 ट्रॉली चंबल रेत नष्ट, परिवहन का पहुंच मार्ग पर जेसीबी से खोदा गड्ढा

मुरैना. चम्बल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन रोकने के लिये वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की है। टीम ने बाबा देवपुरी के जंगल में छिपाकर रखी गयी लगभग 60 ट्रॉली चम्बल की रेत को जेसीबी की सहायता से मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया। इसके साथ ही रेत परिवहन के लिये बनाये गये रास्ते को भी बन्द करा दिया गया। टीम ने रास्ते पर जेसीबी से बड़े-बड़े गड्ढे खुदवाये गये, ताकि रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली वहां से नहीं निकल सके।
चम्बल नदी से अवैध रूप से रेत निकालने वाले लोगों ने बाबा देवपुरी के जंगल में इसका भंडारण कर रखा था। यहां लगभग 60 ट्रॉली रेत का भंडारण किया गया था। पुलिस-वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी से रेत को मिट्टी में मिलाकरण नष्ट कराया। इइसके बाद नदी से रेत जंगल तक लाने और वहां से परिवहन करने के लिये बनाये गये रास्ते को भी गड्ढे खोदकर अवरूद्ध कर दिया गया है।
अवैध उत्खनन पर लगातार कार्रवाई के निर्देश
एसपी धर्मराज मीना ने बताया कि चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बाबा देवपुरी के जंगल में डंप की गई करीब 60 ट्रॉली रेत नष्ट कराई गई है। रेत परिवहन के रास्ते को भी जेसीबी से गड्ढे खुदवाकर बंद कराया गया है। एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों, चेक पोस्टों पर तैनात पुलिसकर्मियों और एसएएफ बल को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि चंबल नदी से अवैध उत्खनन और परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहीं भी इसकी जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *