डॉ. जगदीश वर्मा पर हमलावर बदमाश गिरफ्तार, 2 बदमाश फरार

मुरैना. बानमोर पुलिस ने डॉ. जगदीश वर्मा पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपियों में से एक बंटी यादव 22, को गिरफ्तार कर लिया गया हे। वह भिण्ड के लक्ष्मणगढ़ पुल के पास खड़ा था। 2 बदमाश बलराम पंडित और आकाश पंडित अब भी फरार है। बानमोर थाना टीआई अमितसिंह भदौरिया का कहना है कि बाकी के बदमाशों को जल्दी ही राउंडअप कर लेंगे। हमारा फोकस मोनू तोमर पर है। तीनों बदमाश शार्प शूटर है और मोनू तोमर इन सब का बॉस व इस मामले का मास्टर माइंड है।
डॉक्टर पर हुआ जानलेवा हमला
आपको बता दें कि 5 दिन पहले 21 अक्टूबर को बानमोर के सिंधिया मार्केट में डॉ. जगदीश के क्लीनिक में घुसकर 2 बदमाशों ने उन पर गोलियां चलाई थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। दिल्ली में उनका उपचार चल रहा है। दोनों बदमाशों के हाथों में साइलेंसर युक्त पिस्तौल थी। एक बदमाश की गोली डॉक्टर के सीने के बाई ओर जाकर सीधे लगी और दूसरी गोली उनकी कमर में जाकर लगी। इसके तत्काल बाद दोनों बदमाश वहां से फरार हो गये थे। दोनों मुरैना की ओर भागे और बीच में इधर-उधर हो गये। इस घटना के बाद डॉ. जगदीश वर्मा की क्लीनिक के बाहर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी।

