दिवाली पर ग्वालियर में सुरक्षा के इंतजाम, पटाखा बाजार में तैनात हुई फायर ब्रिगेड
ग्वालियर. दीपावली पर रोशनी और आतिशबाजी के बीच बाजारों में उमडने वाली भीड को सुरक्षित रखना प्रशासन के लिए बडी चुनज्ञैती है। किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां की है। ग्वालियर के प्रमुख पटाखा बाजारों, मुख्य बाजारों, अस्पतालों और कंट्रोल रूम में सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। ग्राउंड ऑडिट में पटाखा बाजारों के हर गेट पर दमकल की तैनाती और मुख्य बाजारों में हर 100 मीटर पर पुलिस बल की मौजूदगी सामने आई। वहीं अस्पतालों में आपात स्थिति ने निपटने की तैयारी और शहर में सक्रिय इमरजेंसी सेवाओं की जानकारी भी जुटाई गई।
पटाखा बाजार में हर गेट पर दमकल, दुकानों पर अग्निशमन इंतजाम
जानकारी के अनुसार प्रत्येक दुकान के बाहर पानी और रेत की बाल्टियों रखने के साथ कम से कम दो फायर एक्सटिंग्विशर उपलब्ध रखने का नियम है। स्टॉलों के बीच पर्याप्त जगह रखी गई है ताकि आग फैलने और भीड के दबाव जैसी स्थितियों से बचा जा सके। ज्वलनशील पदार्थ रखने और खुले में पटाखों की टेस्टिंग करने पर रोक है। पटाखा के हर गेट पर एक फायर ब्रिगेड तैनात की गई है ताकि आग लगने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई हो सके।
फायर ब्रिगेड और पुलिस कंट्रोल रूम 24 घंटे अलर्ट पर
शहर के पांच फायर स्टेशनों की गाडियों को पानी भरकर तैयार रखा गया है। संवेदनशील इलाकों और पटाखा बाजारों के पास दमकल वाहन और बाइक फायर टेंडर तैनात है। कंट्रोल रूम से शहर के प्रमुख इलाकों की सीसीटीवी निगरानी की जा रही है। डायल 112 व 100 की गाडियां और क्विक रिस्पॉन्स टीम प्रमुख चौराहों पर गश्त करेंगी।
