कैलाश विजयवर्गीय ने पोस्ट किया जिन्ना का एनिमेटेड वीडियो, कांग्रेस ने कहा- भाजपा की सोच बंटवारे की

इंदौर. मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्र कैलाश विजयवर्गीय ने जिन्ना का एक एनिमेटेड वीडियो इंटरनेट मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। इस वीडियो में चाकू हाथ में थामे जिन्ना को भारत के नक्शे से पाकिस्तान और बांग्लादेश को अलग करते दर्शाया गया है। 24 सेकंड के इस वीडियो के एक पार्ट में एक व्यक्ति को हिंदू लिखे पोस्टर को एससी-एसटी, ओबीस, ब्रह्मण और क्षत्रिय में विभाजित करते भी दर्शाया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव विजयवर्गीय ने लिखा है- ‘समझदार को इशारा ही काफी है। इस वीडियो के बहुप्रसारित होने के बाद इस मुद्दे पर मध्य प्रदेश में जमकर राजनीति गर्मा गई है।
सीएम योगी के ‘बटोगे तो कटोगे’ के नारे का किया समर्थन
बता दें कि कुछ दिन पहले कैलाश विजयवर्गीय ने सार्वजनिक मंच से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बंटोगे तो कटोगे बयान का समर्थन किया था। कहा था कि देश की डेमोग्राफी बदल रही है। 25 वर्ष बाद हमारे बच्चों के लिए बहुत खतरा है, इसलिए हमें सतर्क रहना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *