कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 2 जवान शहीद, 2 पोर्टर की भी मौत

जम्मू कश्मीर. बारामूला जिले के गुलमर्ग के नागिन इलाके में एलओसी के पास गुरूवार शाम 18 राष्ट्रीय राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने हमला किया। आतंकियों की गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए, इसके अलावा 2 पोर्टर की भी मौत हो गई। पोर्टर सेना की मदद के लिए होते है वे पहाडी इलाके और फ्रंट पोस्ट पर सामान पहुंचाने में मदद करते हैं। हमले में सेना के 3 जवान घायल हुए थे। सभी घायलों को श्रीनगर के 92 बेस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, इनमें से 2 ने दम तोड़ दिया।
हमले में 3 से ज्यादा आतंकी शामिल
सेना के सूत्रों के मुताबिक हमले में 3 से ज्यादा आतंकी शामिल हो सकते हैं। सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। ऐसा माना जा रहा है कि आतंकियों ने उत्तरी कश्मीर के बोटा पथरी सेक्टर में LoC से घुसपैठ की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *