आधी रात ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी बदले

भोपाल. राज्य शासन ने सागर, रीवा और ग्वालियर के ईओडब्ल्यू एसपी के तबादले किए है। राज्य पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के तबादले देर रात 12 बजे किए गए है। एसपी, पीटीएस (सागर) दिनेश कुमार कौशल को जोनल पुलिस अधीक्षक, विशेष शाखा, रीवा भेजा गया है। एसपी साइबर इंदौर जितेंद्र को एसपी, एटीएस इंदौर बनाया गया है।
एसपी, विपुस्था, लोकायुक्त संगठन (रीवा) गोपाल सिंह धाकड़ को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना), जबकि मौजूदा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुरैना) अरविंद सिंह ठाकुर को एसपी, ईओडब्लू (रीवा) की जिम्मेदारी दी गई है। एसपी, ईओडब्लू (ग्वालियर) बिट्टू सहगल को उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय (भोपाल) दिलीप सिंह तोमर को एसपी, ईओडब्लू (ग्वालियर), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नक्सल ऑपरेशन (बालाघाट) देवेंद्र कुमार यादव को एसपी ईओडब्लू (सागर) बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *