मुख्य सचिव के 6 दावेदार 2025 में होगे सेवानिवृत्त, संजय शुक्ला, रश्मि शमी, दीपाली-मनीष रस्तोगी और शिवशेखर होंगे एसीएस पद पर पदोन्नत

भोपाल. मुख्य सचिव वेतनमान पाने वाले मध्यप्रदेश कैडर के 6 आईएएस अधिकारी अगले वर्ष 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले है। अपर मुख्य सचिव स्तर के इन अधिकारियों के सेवानिृवत्त के बाद केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति और मध्यप्रदेश में पदस्थ इतने ही अधिकारियों को एसीएस पद पर पदोन्नति और पदस्थापना का अवसर मिलने वाला है। जो अधिकारी अगले साल सेवानिवृत्त होने वाले है। उनमें कई मुख्य सचिव के दावेदार भी है। जिनकी इस माह रिटायर होने वाली वीरा राणा के स्थान पर मुख्य सचिव पद की दावेदारी है।

ये एसीएस होंगे अगले साल रिटायर

अधिकारी रिटायरमेंट (महीना)
एसएन मिश्रा जनवरी
अजीत केशरी फरवरी
विनोद कुमार मई
मो. सुलेमान जुलाई
अनुराग जैन अगस्त
जेएन कंसोटिया अगस्त

मुख्य सचिव वीरा राणा का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हो रहा है। उनको एक्सटेंशन नही मिलने पर प्रमुख सचिव नगरीय विकास विभाग नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। इसके बाद नवम्बर में पंयायत और ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव के रिटायरमेंट के बाद प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा अनुपम राजन इस पर पदोन्नत हो जायेंगे।
अनुपम राजन की इस वर्ष एसीएस पद पर पदोन्नति उसी स्थिति में हो पायेगी। जब अनुराग जैन की केन्द्र से वापिसी न हो। अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया गया तो राजन को अगले साल फरवरी से ही एसीएस का पद मिल सकेगा। इसके अलावा इसी साल 2 अन्य अधिकारी आशीष उपाध्याय औरे पंकज राग भ सेवानिवृत्त हो रहे है। लेकिन उनकी पदस्थापना दिल्ली में होने के कारण सेवानिवृत्त पर एमपी के किसी अधिकारी को पदोन्नत होने का मौका नहीं मिलेगा।

ये होंगे मुख्य सचिव वेतनमान के दावेदार
अनिरुद्ध मुखर्जी, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, संजय कुमार शुक्ला, विवेक अग्रवाल, रश्मि अरुण शमी, मनीष रस्तोगी, दीपाली रस्तोगी, सचिन सिन्हा, शि‌वशेखर शुक्ला, डीपी आहूजा, हरि रंजन राव
ये अफसर हैं केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर
अलका उपाध्याय, मनोज गोविल, पंकज अग्रवाल, वीएल कांताराव, नीलम शमी राव, दीप्ति गौड़ मुखर्जी, विवेक अग्रवाल, पल्लवी जैन गोविल, अनिरुद्ध मुखर्जी, हरिरंजन राव
इन अफसरों को मिल सकता है मुख्य सचिव का वेतनमान
अगले साल होने वाली छह अफसरों की सेवानिवृत्ति से रिक्त पदों पर एमपी के कुछ प्रमुख सचिवों को इसलिए मुख्य सचिव वेतनमान मिल सकता है, क्योंकि एक साल के अंतराल में इस पद की दावेदारी में आने वाली कुछ आईएएस अधिकारी दिल्ली और अन्य राज्यों में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हो गए हैं। इनमें दीप्ति गौड़ मुखर्जी, अनिरुद्ध मुखर्जी शामिल हैं।
इसके अलावा विवेक अग्रवाल, हरिरंजन राव पहले से ही दिल्ली में हैं। कुछ अन्य आईएएस अधिकारी भी पहले से ही प्रतिनियुक्ति पर हैं, जो एमपी लौटने पर एसीएस पद पर पदस्थ होंगे, लेकिन प्रतिनियुक्ति पर रहने के कारण उनसे नीचे के पदक्रम वाले अफसरों को प्रमोट होने का मौका मिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *