ज्वेलरी शॉप में डकैती डालने वालाएनकाउंटर मार गिराया लुटेरा, लुटेरे पर 1 लाख रूपये का था इंनाम
सुल्तानपुर. ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े डकैती डालने वाला एनकाउंटर में मार गिराया है। 1 लाख रूपये का इनामी बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए भागने में कामयाब हो गये है। एसटीएफ ने उसे घेरा तो वह फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे गोली मार दी। पुलिस उसे अस्पताल लेकर पहुंची तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान मंगेश यादव के रूप में हुई है। वह जौनपुर जिल के अंगरौरा का रहने वाला था। उसके खिलाफ चोरी-लूट के 7 मुकदमे दर्ज है। लखनऊ जोन के एडीजी एसबी शिरडकर ने बुधवार की रात को ही मंगेश पर एक लाख रूपये का इनाम घोषित किया था। वही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एनकाउंटर को फेक बताते हुए जाति देखकर जान लेने का आरोप लगाया है।
28 अगस्त को कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में सर्राफा व्यापारी भरत सोनी की ज्वेलरी शॉप में डेढ करोड़ रूपये की डकैती हुई थी। 10 बदमाशों को अंजाम दिया था। सोमवार को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि 3 दिन पूर्व एक आरोपी विकास ने रायबरेली में आत्मसर्मपण कर दिया था। 5 आरोपी अभी भी फरार है।
इन बदमाशों की पुलिस को तलाश
वारदात में शामिल फुरकान उर्फ गुज्जर निवासी पूरे चंदई चिलौली थाना मोहनगंज जिला अमेठी, अनुज प्रताप सिंह निवासी जनापुर थाना मोहनगंज जिला अमेठी, अरबाज निवासी आशापुर थाना मोहनगंज जिला अमेठी, विनय शुक्ला निवासी सहमेऊ थाना मोहनगंज जिला अमेठी, मंगेश यादव उर्फ कुंभे निवासी अगरौरा थाना बक्सा जिला जौनपुर, अंकित यादव उर्फ शेखर निवासी हरिपुरा थाना आसपुर देवसरा जिला प्रतापगढ, अजय यादव उर्फ डीएम निवासी लारपुर थाना सिगरामऊ जिला जौनपुर, अरविंद यादव उर्फ फौजी निवासी चमराडीह थाना फूलपुर आजमगढ़, विवेक सिंह निवासी भवानी नगर थाना मोहनगंज जिला अमेठी, दुर्गेश प्रताप सिंह निवासी नया पुरवा निकट फायर स्टेशन, रायबरेली व एक अज्ञात बदमाश की पुलिस को तलाश है जिन पर इनाम घोषित किया गया है।
