देर रात को कलेक्टर ने सचिव के घर मारे छापे में दर्जनों डोंगल, सील और कैश मेमो मिले, पंचायत सचिव निलंबित

भिण्ड. कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी देर रात को लहार जनपद के जमुहां पंचायत सचिव के घर पर छापा मारा। पंचायत सचिव अपने घर से ही आसपास की 15 पंचायत के डोंगल, सील व कैश मैमो का उपयोग करते हुए पाये गये। छापेमारी के बाद भिंड कलेक्टर ने पंचायत सचिव को तत्काल निलंबित कर दिया है। भिंड कलेक्टर ने मंगलवार को मिहोना तहसील में जनसुनवाई की। इस कंप्यूटर सेट के माध्यम से ही करीब 15 से अधिक पंचायत का काम किया करता था। छापामारी के दौरान कलेक्टर ने 15 सचिव और सरपंचों की सील जब्त की। साथ ही कैश मेमो जब्त किए गए, इसके अतिरिक्त कई पंचायत का हिसाब भी मिला है।जनसुनवाई के बीच कलेक्टर के पास एक शिकायत आई जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायत जमुहां का सचिव संतोष विश्वकर्मा अपने घर से ही पंचायत के कार्यो का संचालन करता है। उक्त सचिव द्वारा सिर्फ जमुहां में ही नहीं बल्कि 2 दर्जन से ज्यादा पंचायत के सचिवों का स्वयं काम करता है।
उक्त सचिव फर्जी बिल तैयार करता फर्जी मेमो पर भुगतान करवाता है साथी उक्त पंचायत का डोंगल भी उपयोग करता है। फर्जी काम दिखाकर हर साल करोड़ों रुपए का शासन को चूना लगा रहा था।
उक्त शिकायतकर्ता की शिकायत को भिंड कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और लहार के नायब तहसीलदार के साथ मिलकर उक्त सचिव के घर देर रात में छापामार कार्रवाई की। उक्त सचिव लहार के पचपेड़ा तिराहे पर रहता है। सचिव द्वारा अपने मकान के अंदर ही एक रूम में कंप्यूटर सेट लगाया हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *