MP के सीएम मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का निधन

उज्जैन. मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव का मंगलवार देर शाम निधन हो गया। वे 100 वर्ष की आयु के थे और बीते एक सप्ताह से अधिक बीमार थे। फ्रीगंज स्थित अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उज्जैन के लिए रवाना हो गए। उज्जैन शहर के फ्रीगंज स्थित एसएन कृष्णा अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। रविवार को उज्जैन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री यादव भी अपने पिता का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे थे। वहीं सोमवार को केंद्रीय मंी सिंधिया भी उनसे मिले थे। अंतिम यात्रा 4 सितंबर बुधवार को सुबह 11.30 बजे निजी निवास गीता कॉलोनी, उज्जैन से निकलेगी। अंतिम संस्कार शिप्रा तट, भूखीमाता मंदिर के पास होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *