नारायण तालाब फूटने से आसपास के घरों में भरा पानी, जान बचाने के लिये गेट पर लटके लोग्र, मोटरसाईकिल और कार पानी में बही
सतना. शहर में हवाई पट्टी मार्ग पर उतैली स्थित नारायण तालाब की मेढ टूटने से मंगलवार की दोपहर शहर में तबाही मच गयी। तालाब का पानी तेज बहाव के साथ आसपास के मोहल्लों में पहुंचकर लोगों के घरों के अंदर भर गया। घरों के भीतर लोगों की गृहस्थी का सामान तो तहत नहस तो हुआ एक कार और कई मोटरसाईकिलें भी पानी में बह गयी। इस बीच 2 लड़के भी बहाव के बीच फंस गये। जिन्हें बाद में लोगों और पुलिस की सहायता से बाहर निकाल लिया गया।
इस हादसे की जानकारी मिलते ही महापौर योगेश ताम्रकार, कलेक्टर अनुराग वर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता, नगरनिगम आयुक्त शेरसिंह मीणा घटनास्थल पर पहुंच गये। नगर निगम, होमगार्ड के अमले के साथ ही राजस्व विभाग की टीम और पुलिस फोर्स को भी बुला लिया गयां मशीनें लगाकर तालाब की टूटी मेड की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि यह काम शुरू होने के पहले ही पानी ने तबाही मचा कर लोगों की गृहस्थी नष्ट कर दी है। लोगों के पास फिलहाल रहने की जगह नहीं बची है।

स्थानीय लोगों की मानें तो यह सब कुछ नारायण तालाब के सौंदर्यीकरण का काम कर रहे ठेकेदार नारंग और उसके लोगों का किया धरा है। इस 70 साल पुराने तालाब की मेढ़ पहले कभी नहीं टूटी थी लेकिन ठेकेदार के लोगों ने जानबूझ कर इसे काटा है। लोगों के अंदर जबरदस्त गुस्सा है। वे अपनी इस हालत के लिए नगर निगम प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
तस्वीरों में देखें जलभराव…






