कोस्ट गार्ड का हेलिकाप्टर गिरा समुद्र में, 3 में से बचाया एक क्रू मेम्बर्स
अहमदाबाद. गुजरात के पोरबंदर तट के पास इंडियन कोस्ट गार्ड(आईसीजी) का एडवांस्ड लाइंट हेलीकॉप्टर (धु्रव) अरब सागर में गिर गया। हेलिकॉप्टर में सवार 4 में से 3 क्रू मेम्बर्स लापता है। एक को बचाया गया है। हेलिकॉप्टर का मलबा मिल गया है। घटना सोमवार की है। आईसीजी ने मंगलवार 3 सितम्बर की सुबह 10.12 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हादसे की जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि हेलिकॉप्टर पोरबंदर तट से 45 किमी दूर कार्गो शिप रेस्क्यू मिशन के लिये गया था। हेलिकाप्टर पर 2 पायलट और गोताखोर सवार थे। इनमें 1 गोताखोर को बचाया जा सका है।
कोस्ट गार्ड ने सर्च के लिये भेजे 4 जहाज और 2 विमान
कोस्ट गार्ड ने बताया कि दोनों पायलट और एक गोताखोर की सर्चिंग के लिये 4 जहाज और 2 विमान रवना किये है। एएलएच ने हाल ह ी में गुजरात बाढ़ प्रभावित इलाकों में 67 लोगों का रेस्क्यू कर बचाया था।
