जीवाजी क्लब के चुनाव 29 सितम्बर होंगे, चुनाव अधिकारी केजी दीक्षित सहायक चुनाव अधिकारी संजय द्विवेदी
ग्वालियर. जीवाजी क्लब के चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही भावी उम्मीदवारों ने क्लब के सदस्यों संपर्क साधना शुरू कर दिया है। जो चुनाव मैदान में अलग -अलग पदों पर खड़े होने की तैयारी कर चुके है। चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे सदस्यों में अध्यक्ष पद के लिये समाजसेवी राजेन्द्र सेठ और जेपी सिंह, सचिव पद पर नितिन बालम्बे और संजय वर्मा के नामों की चर्चा चल रही है। इसी तरह से उपाध्यक्ष पद समाजसेवी हिमेश दंडोतिया और अमित गुप्ता जो कि शिवहरे समाज की ओर से ताकत अजमाने के लिये चुनाव लड़ने के लिये पूरी ताकत मैदान में है। सह सचिव पद के लिये दीपक ठक्कर, केतन अग्रवाल और संभाजी अवाड के नामों की चर्चा है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिये ओपी पाठक, दीपक गोयल और संजय नीखरा आदि लोगों अपनी किस्मत आजमाने के जीवाजी क्लब के चुनावी मैदान में पूरी ताकत के साथ तैयार है।
4 वर्षो के बाद हो रहे चुनाव
इससे पहले 2020 में क्लब के चुनाव हुए थे। उस समय चुनाव में अध्यक्ष पद पर संग्राम सिंह कदम जबकि सचिव पद तरूण गोयल निर्वाचित हुए थे। इस कार्यकारिणी का कार्यकाल पहले ही खत्म हो गया था। लेकिन अतिरिक्त कार्यकाल होने के कारण से कई सदस्य इनका विरोध कर रहे थे चुनाव कराने की मांग इससे पहले की एजीएम में हुआ था।
चुनाव अधिकारी केजी दीक्षित, सहायक चुनाव अधिकारी संजय द्विवेदी
जीवाजी क्लब के चुनाव की तारीख 29 सितम्बर की घोषणा कर दिया गया है। बैठक में अहम बात है कि क्लब की सदस्यता शुल्क 1 लाख रूपये बढ़ाकर 6 लाख रूपये जीएसटी सहित कर दी गयी है। एजीएम में प्रतिमाह 400 रूपये की जगह 500 रूपये जीएसटी सहित कर दी गयी है। बैठक में जोरदार तरीके से नोटिसों के बाद भी मासिक फीस नहीं भरने वाले 32 सदस्यों को मतदान के अधिकार से वंचित कर दिया जाये। जिस के बाद तय हुआ है उन्हें एक अवसर और दें फिर भी फीस न भरें तो मतदान की सूची से नाम काट दिया जाये। ऐसा बताया जा रहा है कि चुनाव अधिकारी के तौर पर एडवोकेट केजी दीक्षित और सहायक चुनाव अधिकारी के रूप् ा में एडवोकेट संजय द्विवेदी के नाम पर सहमति बनी है।
