सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जितेन्द्र माहेश्वरी के बड़े भाई सड़क दुर्घटना में घायल, हालत नाजुक, इन्दौर रैफर, गाय को बचाने में हुई बेकाबू कार
गुना. इन्दौर से ग्वालियर जा रहे सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति जितेन्द्र महेश्वरी के बड़े भाई की कार का गुना में एक्सीडेंट हो गया। कार में उनकी पत्नी और ड्रायवर जख्मी हो गये है। उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें इन्दौर के लिये रैफर कर दिया गया है। तीनों हालत खतरे से बाहर है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जितेन्द्र महेश्वरी के बड़े भाई रवि महेश्वरी अपनी पत्नी आशा देवी के साथ कार से इन्दौर से मुरैना के जौरा की ओर वापिस लौट रहे थे। तभी सोमवार की सुबह 8.40 बजे उनकी कार नेशनल हाइवे 46 पर गुना के भदौरा के पास गड्डों और गायों को बचाने के चक्कर में उनकी कार बेकाबू हो गयी जिससे कार पलट गयी।
डॉ. रवि माहेश्वरी की हालत नाजुक
इस कार में बैठे डॉक्टर रवि माहेश्वरी, उनकी पत्नी आशा देवी और कार चालक अमित शर्मा घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही म्याना पुलिस थाने का स्टाफ और हाईवे की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इन तीनों को लाकर एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया, जहां रवि माहेश्वरी की हालत गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के भाई के एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संजीव सिंहा समेत कई अफसर निजी अस्पताल पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना और उचित इलाज करने के निर्देश दिए। इसके बाद इन घायलों को इंदौर रैफर कर दिया है। रवि माहेश्वरी और उनकी पत्नी आशा देवी के घायल होने की खबर मिलते ही उनके परिवार के लोग सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब गुना आ गए। वहीं म्याना पुलिस ने कागजी कार्रवा
