छात्राओं को गंदी फिल्म दिखाने वाला पंचायत सचिव गिरफ्तार
ग्वालियर 30 अगस्त को फरियादिया रोनक (परिवर्तित नाम) ने थाने में रिपोर्ट लेख कराई कि वह अपनी दो सहेलियों के साथ कंचन माहौर के यहाँ पर कोचिंग पढ़ने के लिये टमटम से आंतरी जाते है। वापस आते समय जब तक टमटम नहीं आती है तब तक हम तीनों पीडब्लयूडी ऑफिस पर टमटम का इंतजार करते हैं। पिछले 3-4 दिनों से राकेश शर्मा नाम का आदमी हमारा पीछा कर रहा है और हमें अश्लील इशारे करता है।
29 अगस्त की दोपहर में हम तीनों रोजाना की तरह पीडब्लयूडी के ऑफिस के बाहर टमटम का इंतजार कर रहे थे तभी वहॉ पर राकेश शर्मा भी आ गया और अश्लील इशारे करते हुये अपने फोन में अश्लील व गंदी फिल्म चालू करके मेरी तरफ मोबाइल करके दिखाने लगा। हम वहाँ से उठकर जाने लगे तो वह जानबूझकर हमारे आगे आकर हमंे अपने फोन से वीडियो दिखाने लगा तब मैने राकेश का मोबाइल छुडाने की कोशिश की तो वह अपना मोबाइल लेकर वहां से भाग गया। दिनदहाड़े नाबालिग बच्चियों के साथ अष्लील हरकत कर उन्हे जबरदस्ती गंदी विडि़यो दिखाने के मामले को गंभीरता से लेते हुये एसपी धर्मवीर सिंह द्वारा एएसपी निरंजन शर्मा को थाना आंतरी पुलिस की टीम बनाकर उक्त प्रकरण के आरोपी को शीध्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देषित किया गया।
30 अगस्त को पुलिस टीम को आरोपी राकेष शर्मा आंतरी तिराहे पर भागने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम को बताये स्थान पर जाकर देखा तो आंतरी तिराहे पर एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
