जीतू पटवारी समर्थक ने की जबरदस्त फायरिंग, बीजेंपी का सवाल -क्या अपने खास समर्थक को कांग्रेस से निष्कासित करेंगे

इन्दौर कांग्रेस नेता ने नशे में गोेलीबारी की है। घटना शनिवार की सुबह 3 बजे की है। जिसका वीडियो सामने आया है। गोलीबारी करने वाला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का समर्थक बताया जा रहा है। जिस पर भाजपा ने पटवारी से सवाल करते हुए कहा है कि क्या जीतू पटवारी अपने समर्थक को कांग्रेस से बाहर निकालेंगे। वहीं, जीतू पटवारी ने बताया है कि वह फायरिंग करने वाले युवक को नहीं जानते हैं।
तेजाजी नगर की पॉश कॉलोनी सिल्वर स्प्रिंग फेस-2 की घटना बताई जा रही है। कांग्रेस नेता प्रमोद रघुवंशी ने उसके घर के पीछे गोलीबारी करना शुरू किया है। उसने कई राउंड फायर किये है। कॉलोनी की सुरक्षा एजेंसी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। डीसीपी विनोद मीणा ने बताया है कि आरोपी को हिरासत में लेकर बंदूक जब्त कर ली है। वह नशे की हालत में था। मेडीकल कराया गया है। सुरक्षा एजेंसी के गणेश सिंह, संतोष ठाकुर और गार्ड कमलसिंह परिहार ने बताया है कि आरोपी प्रमोद रघुवंशी प्रॉपर्टी व्यापारी भी है। 3 माह पूर्व भी उसने रात में हंगामा किया था। एक युवक को बेटे के साथ मिलकर पीटा था। तब भी वीडियो वायरल हुए थे। लेकिन कार्यवाही नहीं हुई थी।
सिक्योरिटी एजेंसी के गणेश सिंह, संतोष ठाकुर और गार्ड कमलसिंह परिहार ने बताया कि आरोपी प्रमोद रघुवंशी प्रॉपर्टी कारोबारी भी है। तीन महीने पहले भी उसने रात में हंगामा किया था। एक युवक को बेटे के साथ मिलकर पीटा था। तब भी वीडियो वायरल हुए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई थी।
