जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में आतंकियों घुसपैठ नाकाम, दो आतंकी ढेर, मेजर सहित 4 सैन्यकर्मी शहीद

श्रीनगर. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जम्मू-कश्मीर में आतंक की किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिये पाकिस्तान से घुसपैठ कर रहे 2 आतंकियों को मार गिराया है। उत्तरी कश्मीर के जिला बांदीपारा के गुरेज सेक्टर में सेना के एक बड़े ऑपरेशन में एक मेजर और सेना के 3 जवान भी शहीद हो गये। इस कार्यवाही के बाद एलओसी से सटे सभी इलाकों में हाईकोर्ट अलर्ट जारी कर दिया गया है। सेना को खुफिया इनपुट से गुरेज सेक्टर में पाक के रास्ते आतंकियों के एक बड़े दल की घुसपैठ होने की जानकारी मिली थी। पूर्व में भी सेना को गृहमंत्रालय की एक एडवायजरी में स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बड़ी घुसपैठ होने की आशंका का इनपुट भेजा गया था।
गुरेज सेक्टर के बख्तूर इलाके में सेना की कार्यवाही
इन सभी इनपुट्स के आधार पर मंगलवार तड़के से सेना के जवान बांदीपोरा के गुरेज सेक्टर से सटी नियंत्रण रेखा के पास बख्तूर इलाके में गहन तलाशी अभियान चला रहे थे। इस कार्यवाही के बीच सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर 8 आतंकियों के एक दल को घुसपैठ की कोशिश करते हुए इंटरसेप्ट किया। जिसके बाद इन सभी को ललकारते हुए सरेण्डर करने के लिये कहा गया। इस बीच फिदायीन दस्ते में शामिल आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सेना की 36 राष्ट्रीय राइफल्स और 9 ग्रेनेडियर्स के जवानों ने भी काउंटर ऑपरेशन शुरू किया और इसके बाद किये गये एनकांउटर में सेना ने 2 आतंकियों को मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *