खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने परम फूड से लिए सेम्पल
राज्य खाद्य प्रयोगशाला में कराई जायेगी जाँच
ग्वालियर – खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिये लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में शुक्रवार को परम फूड की सराफा बाजार ब्रांच पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा छापामार कार्रवाई कर पाव एवं रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने लिए गए। ये सभी नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल में जाँच के लिये भेजे गए हैं।
जिला प्रशासन के निर्देश पर गई खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।
