Newsराजनीतिराज्य

जौरा रोड़ लगे 3 घंटे जाम में फंसी एम्बूलेंस, 2 किमी तक लगा जाम, स्कूली बस में तडफते बच्चे

मुरैना. जौरा रोड पर गुरूवार को 3 घंटे तक जाम लगा रहा, जाम में एम्बूलेंस व स्कूली बसें फंसी रही। जाम लगने की मुख्य वजह इस रोड पर गड्डों में भरा पानी है। जिसमें वाहन फंस जाते है। मुरैना का बैरियर चौराहे से जौरा रोड तक जाम लगा रहा है। जाम 3 घंटे तक लगा रहा। 2 किमी से ज्यादा दूरी के जाम में एम्बूलेंस व स्कूली बसें फंसी रही। बच्चे गर्मी में भूख व प्यास से बिलबिलाते रहे। उधर, एम्बूलेंस में मरीज तड़पता रहा।
सड़क की तालाब जैसे स्थिति
जौरा रोड पर तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गयी है। यहां सड़क के दोनों ओर 2 फीट गहरा गढ्ढा है जिसमें वर्षा का पानी भरा रहता है। सड़क इतनी खराब है कि इन गड्डों में कई छोटे वाहन गिर चुके हैं। किसानों की अनाज से भरी ट्रेक्टर ट्रॉलियां पलट चुकी है। लेकिन नगर निगम व लोक निर्माण विभाग किसी ने भी अभी तक इस रोड को सही करने की सुध नहीं ली है।
हर दिन गुजरती कलेक्टर एसपी की गाडि़यां
ताज्जुब की बात यह है कि इस रोड पर से हर दिन कलेक्टर व एसपी के वाहन गुजरते हैं। जिले के हर प्रशासनिक अधिकारी के वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को हिचकोले खाना मंजूर है लेकिन इस रोड के सुधरवाने में उनकी कोई रुचि नहीं दिखाई देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *