अतीक के शूटरों के घर, किस हाल में जी रहे उनकी फैमिली
बांदा. अतीक अहमद की हत्या को सालभर से अधिक समय हो चुका है। पुलिस सुरक्षा के बीच मीडिया से घिरे दो बड़े गेंगस्टर को कुछ युवकों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी थी। आज अतीक के महलनुमा घर सहित उसका खौंफ भी खंडहर हो चुका अब इस नाम से कोई नहीं कांपता, सिवाय 3 परिवारों के।
अतीक के शूटरों से जुड़े यह परिवार अनजान लोगों से मिलने पर मुस्काराते नहीं, धड़ाक से दरवाजा भिड़ा देते हैं। कासगंज की ऐसी ही एक मां ने अधबंद दरवाजे की ओट से कहा कि आप लोग पूछकर चले जायेंगे, हम बचे-खुचे भी तबाह हो जायेंगे। कीचड़-गर्दभरे रास्ते होते हुए हम कासगंज के एक मकान तक पहुंचते है। गांव वालों का झुण्ड भी साथ चलता हुआ। उन्हीं की आवाज पर दरवाजा खुला। लेकिन अनजान चेहरे देखते ही तुरंत आधा बंद हो गया। आड़ से ही आवाज आती है कि इतनी रात आने का क्या परयोजन (मतलब) घर में लड़के-बच्चे हैं बिजली गुल है, तुम यहां से जाओं।

