सैक्स स्कैण्डल में 6 दोषियों को उम्रकैद की सजा, 3 वर्ष पूर्व 100 छात्राओं के साथ किया था गैंगरेप, 5-5 लाख रूपये का जुर्माना
अजमेर. 32 वर्ष पूर्व हुए देश के सबसे बड़े सैक्स स्कैंडल के 6 दोषियों को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है और इसके साथ ही उन पर 5-5 लाख रूपये का जुर्माना भी लगाया गया है। न्यायालय ने नफीस चिश्ती, नसीम उर्फ टार्जन, सलीम चिश्ती, इकबाल भाटी, सोहिल गणी और सैयद जमीर हुसैन को उम्रकैदा की सजा सुनाई गयी है। सजा सुनाते समय 6 आरोपी कोर्ट में मौजूद थे। एक आरोपी इकबाल भाटी को एम्बूलेंस से दिल्ली से अजमेर लाया गया था। बाकी आरोपी पहले से ही कोर्ट में थे। इन 6 आरोपियों पर 23 जून 2001 को चार्जशीट पेश की गयी थी। इसी साल जुलाई में सुनवाई पूरी हुई थी।
वर्ष 1992 में 100 से अधिक कॉलेज गर्ल्स के साथ गैंगरेप और उनकी न्यूड फोटो सर्कुलेट होने पर तहलका मच गया था। कई छात्रओं ने बदनामी के डर से आत्महत्या कर ली थी। मामले में 18 आरोपी थे। 4 सजा भुगत चुके हैं। 4 को हाईकोर्ट दोष मुक्त कर चुका है। एक ने 30 वर्ष पहले केस के दौरान ही आत्महत्या कर ली थी। 2 आरोपियों पर लड़के से कुकर्म का केस चला, इसमें एक सजा भुगत चुका है और एक पर केस चल रहा है। एक आरोपी फरार है और 6 पर फैसला आज आया है। इस ब्लैकमेल कांड पर एक फिल्म भी बन चुकी है।

