ट्रक 5 कारों को कुचलने के बाद कंटेनर से टकराया, एक्सीडेंट के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, फोरलेन पर लगा जाम

धार में ट्रक ने 5 कारों को टक्कर मारी। फिर कंटेनर से टकराया। जिसके बाद दोनों ही वाहनों में आग लग गई। - Dainik Bhaskar

धामनोद. धार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक के बाद एक 5 कारों को टक्कर मार दी है। फिर एक कंटेनर से जा टकराया। टक्कर के बाद ट्रक और कंटेनर में आग लग गयी। हादसा गुरूवार की दोपहर लगभग 1 बजे धामनोद के गणपति घाट पर फोरलेन हाइवे पर हुआ। इसमें 5 से 7 लोग जख्मी हो गये। जिन्हें मानपुर के अस्पताल ले जाया गया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि ट्रक इन्दौर की तरफ से आ रहा था, तभी वह अनियंत्रित हो गया। ट्रक की चपेट में आने से पांचों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। हादसे की जानकारी लगते ही काकइदा और धामनोद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। सूचना पर धामनोद, महेश्वर और मानपुर से फायर ब्रिगेड के वाहन भी पहुंचे। जिन्होंने ट्रक और कंटेनर में लगी आग बुझाई। काकइदा चौकी प्रभारी मिथुन चौहान ने बताया कि ट्रक के ब्रेक फेल होने से वह 5 कारोें को टक्कर मारते हुए कंटेनर से टकरा गया। एक्सीडेंट के बाद जाम लग गया है। जिसे पुलिस ने खुलवाया औरा फिर यातायात शुरू करवाया गया है। घटना के बाद दोनों वाहनों के ड्रायवर घटनास्थल से भाग गया है।

एक्सीडेंट की तस्वीरें

बेकाबू ट्रक की चपेट में आई पांचों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
बेकाबू ट्रक की चपेट में आई पांचों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
5 कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक कंटेनर से टकराया। दोनों वाहन में आग लग गई।
5 कार को टक्कर मारने के बाद ट्रक कंटेनर से टकराया। दोनों वाहन में आग लग गई।
कंटेनर से टकराए ट्रक का केबिन पूरी तरह से पिचक गया।
कंटेनर से टकराए ट्रक का केबिन पूरी तरह से पिचक गया।
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया।
हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *