MP के 3 हजार डॉक्टर्स हड़ताल पर
भोपाल. कोलकाता में 8 अगस्त को ट्रेनी डॉक्टर से रेप के बाद हत्या के विरोध में देशभर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। भोाल में एम्स के बाद हमीदिया अस्पताल के डॉक्टर भी देर रात 12 बजे से हडताल पर चले गए। जूडा के प्रवक्ता कुलदीप गुप्ता ने बताया कि यह हड़ताल प्रदेश स्तरीय है। इसमें प्रदेशभर से करीब 3 हजार डॉक्टर शामिल हुए है। इधर हडताल से निपटने के लिए भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. एन सिंह ने सभी डॉक्टर्स की छुट्टियां निरस्त कर दी है। हमीदिया में रोजाना एक हजार से अधिक मरीजों की ओपीडी रहती है। रात 12 बजे से 250 से ज्यादा जूनियर डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है।
डीन ने मेडिकल टीचर्स को ड्यूटी पर तैनात करने को कहा
जीएसमी के डीन ने मेडिकल टीचर्स को इमरजेंसी, ओपीडी, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड में तैनात करने के निर्देश सभी डिपार्टमेंट के प्रमुखों को दिए है। आदेश में जरूरत पडने पर मेडिकल इंटर्न को भी तैनात करने के लिए कहा है साथ ही सभी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर्स से आदेश पर हुए अमल कर रिपोर्ट भी मांगी है।
