वर्षा के पानी में 3 लोग बहे

शिवपुरी. एमपी में मानसून ट्रफ लाइन के गुजरने से मौसम लगातार बदल रहा है। गुरूवार को इन्दौर, भोपाल सहित 17 जिलों में वर्षा हुई है। गुना में रेलवे अण्डर पास में कमर के ऊपर तक पानी भर गया। इस बीच वहां से जा रहा लोहिंड वाहन पानी में फंस गये। स्कूलों में भी पानी भर गया जिसमें शिवपुरी जिले के कोलारस थाना इलाके के सिंध नदी के तेज बहाव में पुलिया से बाइक से निकल रहे 3 लोग बह गये। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई सुरेन्द्रन ने बताया नॉर्थ-वेस्ट राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। यहीं से मानसून ट्रफ मध्यप्रदेश के सीधी होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। 2 अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी एक्टिव है। इस कारण से राज्य में कहीं तेज तो कहीं हल्की वर्षा हो रही है।
9 घंटे में गुना में 4 इंच वर्षा
गुना में सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 101 मिमी यानी 4 इंच वर्षा हो गयी। पचमढ़ी में ढाई इंच से अधिक पानी बरसा है। सीधी में पौन इंच वर्षा दर्ज की गयी है। इसी तरह से ग्वालियर, बैतूल, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दमोह, खजुराहो, रीवा, सागर, सिवन उमरिया और मलाजखंड में भी वर्षा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *