PRO पूजा थापक के ने पिता ने मांगी नाती की कस्टडी
ग्वालियर. जनसंपर्क विभाग भोपाल की असिस्टेंट डायरेक्टर और पंचायत ग्रामीण विभाग की पीआरओ पूजा थापक के पिता ने नाती की कस्टडी चाहते है। उन्होंने कहा है कि बेटी का बेटा कहां और कैसा है, कुछ भी नहीं पता है। हमउ से अपने साथ रखना चाहते हैं। पूजा ने 9 जुलाई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। गोविंदपुरा पुलिस ने 16 जुलाई को आरोपी पति ने निखिल दुबे और सास आशा दुबे के खिलाफ केस दर्ज किया था। 4 अगस्त को निखिल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था। वह अपने दोस्त के घर में छिपा हुआ था। उसे 5 अगस्त को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। निखिल की मां आशा अब भी फरार है। पुलिस की टीम उन्हें तलाशने में जुटी हुई है।
बच्चे से एक महीने से कोई संपर्क नहीं
पूजा के पिता जीएन थापक ने बताया, ‘डेढ़ वर्ष के नाती की कस्टडी के लिए लीगल आवेदन दिया है। बच्चे से एक महीने से कोई संपर्क नहीं हुआ है। पूजा के ससुर की भूमिका भी संदिग्ध है। पूजा से विवाद करने पर वह अपने बेटे निखिल और पत्नी आशा को नहीं रोकते थे। बेटी के सुसाइड के बाद से ही ससुर भी अंडरग्राउंड हैं। पूजा का बेटा उन्हीं के साथ है। जन्म के बाद एक साल तक हमारे पास रहा है। बेटी का ट्रांसफर इंदौर हुआ, तब उसे साथ ले गई। भोपाल आई तो बच्चे को ससुराल ले आई। हमें नहीं पता था कि बेटी के साथ इतना अत्याचार हो रहा है। उसकी मौत के बाद उसकी आखिरी निशानी बच्चा ही है। उम्मीद है कि जल्द आशा की गिरफ्तारी होगी, तब नाती का पता लग पाएगा। हम उसे साथ रखना चाहते हैं। मेरा पूरा परिवार उस पर मरता है। मेरे बेटे प्रखर से बच्चे का बेहद लगाव है। बहन की मौत और भांजे के लापता होने के बाद से प्रखर की मानसिक हालत ठीक नहीं है। वह अंदर से टूट चुका है। हम पागलों की तरह बच्चे को तलाश रहे हैं। कई दिन भोपाल में भी रहे, लेकिन बच्चा नहीं मिला। हम बच्चे की कस्टडी चाहते हैं। पुलिस ने लीगल प्रक्रिया के तहत बच्चे को हमें दिलाने का आश्वासन दिया है।’
