स्वतंत्रता दिवस-रिमझिम फुहारों के बीच प्रभारी मंत्री ने ली परेड़ की सलामी, बिन बुलाये मंच पर पहुंची इमरती देवी

परेड की सलामी लेते प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट। - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. गुरूवार को 78वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में रिमझिम फुहारों के बीच जिले के प्रभारमंत्री तुलसी सिलावट में 78वें स्वतंत्रता दिवस की परेड़ की सलामी ली। इस मौके पर उन्हें पुलिस बल की ओर प्रभारी मंत्री को छाता दिया गया लेकिन उन्होंने लेने से मना कर दिया। इसके बाद परेड़ का निरीक्षण करने के मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया।
यहां सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकडियां, बीएसएफ, एसएएफ, जिला पुलिस बल, एनसीसी और स्काउट -गाइड इत्यादि ने मार्च पास्टकर मुख्य अतिथि को सलामी दी। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को सम्मानित किया गया। शहर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिये 700 पुलिस के जवानों की तैनाती की गयी। कार्यक्रम का संचालन सुनीता पाठक और एसबी ओझा ने किया।
इन्हें किया गया सम्मानित
शहर में व्यापारी की पत्नी अनीता गुप्ता की हत्या कर शहर में दहशत फैलाने वाले गुण्डों को क्राइम ब्रांच की टीम ने 7 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद शॉर्ट एनकाउंटर में गिरफ्तार जिसमें आकाश जादौन एवं मयंक भदौरिया का घायलावस्थ लाकर जयारोग्य चिकित्सालय में भर्ती कराने वाली क्राइम ब्रांच की टीम एएसपी शियाज केएम, सीएसपी नागेन्द्र सिकरबार, एसआई राजीव सौलंकी आदि टीम को सम्मानित किया गया।
बीएसएफ ने परेड में बेहतर प्रदर्शन
सीमा सुरक्षाबल की टीम ने बेहतर परेड की, बेहतर बैण्ड का प्रदर्शन, लाजवाब डॉग शो और बाइक शो का प्रदर्शन किया गया इसके लिये स्वतंत्रता दिवस की बेहतर परेडा के लिये बीएसएफ की टुकडी को प्रथम स्थान मिला, बाइक टीम, डॉग शो और बैंड के प्रदर्शन के लिये मंच से सम्मानित किया।संयुक्त परेड में सीनियर वर्ग में सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर को प्रथम, एसएएफ द्वितीय वाहिनी को दूसरे एवं एसएएफ 13वीं वाहिनी की टुकड़ी को तृतीय स्थान की शील्ड से नवाजा गया। इसी प्रकार जूनियर वर्ग में एनसीसी सीनियर बालिका को प्रथम, स्काउट गर्ल्स सीनियर को द्वितीय एवं एनसीसी जूनियर बालक की टुकड़ी को तृतीय स्थान की शील्ड प्रदान की गई। साथ ही तीनों बैंडों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। एसएएफ मैदान पर आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर के बाइकर्स ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर बड़ी संख्या में मौजूद शहर के नागरिकों को रोमांचित कर दिया। बाइकर्स ने अपनी मोटर साइकिल पर योगासन सहित अन्य करतब दिखाकर बेहतर संतुलन का परिचय दिया।
बिन बुलाये मंच पर पहुंची पूर्व मंत्री इमरती देवी
स्वतंत्रता दिवस के मंच से जब शहर के पुलिस बल, सांस्कृतिक के लिये पुलिस जवानों, छात्राओं और शासकीय सेवकों को मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट सम्मानित कर रहे थे उसी बीच पूर्वम4त्री मंच पर पहुंच गयी, वितरित किये जा रहे पुरूस्कारों हाथ भी लगाया।
ग्वालियर में 700 जवान सुरक्षा में तैनात
कार्यक्रम को देखते हुए शहर की सीमाओं को सील कर दिया गया है। रातभर पुलिस ने गश्त करते हुए वाहनों की तलाशी ली। बम डिस्पोजल दस्ते ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक स्थलों की तलाशी ली। इस दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था में 700 जवानों को तैनात किया गया है। थाना प्रभारी होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में जाकर रुकने वाले यात्रियों की तलाशी लेते हुए आईडी प्रूफ देखे। पुलिस ने सुबह होटलों व धर्मशालाओं में पहुंचकर यात्रियों के कमरों को तलाशा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *