क्राईम ब्रांच ने 4 वन माफिया तस्करों से बेशकीमती दो हाथी दांत किये जप्त
ग्वालियर। -क्राईम ब्रांच सूचना प्राप्त हुई कि कुछ वन तस्कर दाल बाजार स्थित तेजेन्द्र नाथ की गली में हुकुमचन्द गुप्ता को हाथी के दांत बेचने आ रहे है।
डीएसपी अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार ने सूचना की तस्दीक कर तस्करों को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम दाल बाजार में मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचे तो वहां तेजेन्द्रनाथ की गली में चन्देश श्रीवास्तव के ऑफिस में जाकर देखा तो वहां पर चार व्यक्ति बैठे मिले, जिनके पास लाल रंग का बैग था। चारों व्यक्तियों से उनके नाम पता पूछने पर उन्होने अपने नाम 1. कृष्णकुमार गुप्ता निवासी लोकनाथ चौराहा इलाहाबाद(प्रयागराज) 2. हिमांशु कुकरेजा निवासी एचआरसी कॉलोनी एफ/12/1 शाहगंज जिला आगरा 3. महेन्द्र कुमार सेठ निवासी बलुआघाट इस्कॉन मंदिर के पास प्रयागराज 4.हुकुमचन्द गुप्ता वर्ष निवासी गर्ग फार्मा एजेन्सी अरगढ़े की गली नया बाजार ग्वालियर का होना बताया। उनके पास मौजूद लाल रंग के बैग को खोलकर चेक किया गया तो उसमें हाथी के दांत जैसे सफेद रंग के दो दांत तथा कुछ कपड़े रखे मिले। उक्त चारों व्यक्तियों से बैग में मिले हाथी दांत के संबंध में पूछताछ की गई तो आरोपीगण द्वारा कोई संतोषजनक जवाब न दिये जाने से उन्हे मय माल के विस्तृत पूछताछ हेतु अभिरक्षा में लिया गया।
गिरफ्तार तस्कर:-
1. कृष्णकुमार गुप्ता पुत्र स्व. शम्भूनाथ गुप्ता उम्र 56 वर्ष निवासी लोकनाथ चौराहा इलाहाबाद (प्रयागराज)
2. हिमांशु कुकरेजा पुत्र हरीश कुमार उम्र 35 वर्ष निवासी एचआरसी कालोनी एफ/12/1 शाहगंज जिला आगरा(उ0प्र0)
3. महेन्द्र कुमार सेठ पुत्र भरतलाल उम्र 48 वर्ष निवासी बलुआघाट इस्कॉन मंदिर के पास प्रयागराज(उ०प्र०)
4. हुकुमचन्द गुप्ता पुत्र भवानीशंकर उम्र 50 वर्ष निवासी गर्ग फार्मा एजेन्सी अरगढ़े की गली नया बाजार ग्वालियर
जप्त सामान –
हाथी दांत दो, चार मोबाइल, चार आधार कार्ड एवं 1250/- रूपये नगद तथा कपड़े सहित बैग।
