आईटी के नाम पर नोटिस भेजकर डराया, 15.50 लाख रूपये ठगे

ग्वालियर. डबरा में जूता व्यापारी के बेटे को ऑनलाईन ठगी करने वालों ने 15 लाख 50 हजार रूपये ठग लिये। ठगों ने बिटकॉइन शेयर ट्रेडिंग में पैसा लगवाकर पहले 40 लाख रूपये का मुनाफा उसके कथित ऑनलाइन अकाउंट में दिखाया फिर इनकम टैक्स विभाग मुंबई और दिल्ली से 2 नोटिस भेजे। इसके बाद व्यापारी का पुत्र से इतनी बड़ी रकम अकाउंट से निकालने से पहले 15.50 लाख रूपये आयकर विभाग के आईटी विभाग में जमा करा दिये हे। इसके बाद भी व्यापारी पुत्र से और रूपये मांग रहा था। इस दौरान जूता व्यापारी ने अकाउंट का ऑडिट कराया तो रूपये कम मिले। पूछताछ पर बेटे ने पूरी कहानी सुना दी। कारोबारी पुत्र को लेकर ग्वालियर साइबर क्राइम थाने पहुंचे है और शिकायत दर्ज करवाई है।
क्या है मामला
डबरा निवासी 20 वर्षीय लक्ष्य खत्री पुत्र हेमंत खत्री के साथ ठगी हुई है। हेमंत खत्री जूता कारोबारी है और उनकी डबरा में ही ‘शू’ शॉप है। लक्ष्य भी पिता के साथ दुकान के संचालन में हाथ बंटाता है। वर्ष 2022 में लक्ष्य को इस्टाग्राम पर सपना ट्रेडिंग के अकाउंट पर एक स्टोरी दिखाई दी, जिसमें दो हजार रुपए लगाने पर दो घंटे में सिर्फ दस हजार रुपए का फायदा हुआ था। सक्सेस स्टोरी पढ़ने के बाद व्यापारी पुत्र ने उस आईडी पर बात की तो उसे बताया गया कि लोगों द्वारा जमा कराए गए पैसों को वो लोग बिटकॉइन और शेयर ट्रेडिंग में लगाते है, जिसका काफी कम समय में पांच गुना लाभ होता है। इसका पता चलते ही व्यापारी पुत्र ने उनके बताए अनुसार पैसा लगाना शुरू कर दिया और जिसका उसे 11 हजार रुपए के रूप में लाभ मिला।
पिता ने कराया ऑडिट तब हुआ खुलासा
कुछ दिन पहले लक्ष्य के पिता ने अपना ऑडिट कराया तो पता चला कि उनके खातें से काफी लेनदेन हुआ है। इसका पता चलते ही लक्ष्य से बात की तो उसने अपने साथ घट रही घटना की जानकारी दी। मामला समझ में आते ही कारोबारी बेटे के साथ साइबर सेल पहुंचा और मामले की शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद साइबर सेल ने मामले की जांच की और जांच के बाद अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *