क्वांरी नदी का बढ़ा जलस्तर, भागीरथ का पुरा के घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों का रेस्क्यू कर निकाला गया

ग्वालियर. चंबल संभाग के अम्बाह इलाके में बहने वाली क्वांरी नदी में उफान आ गया। उफान आने की वजह से नदी के किनारे बसे भागीरथ का पुरा गांव के ग्रामीणों का रेस्क्यू कर निकाला गया। रेस्क्यू चल रहा है। घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात की है।
आपको बताते हैं कि मुरैना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण जिले के बीचो-बीच बहने वाली कुंवारी नदी में त उफानआ गया। कुंवारी नदी के किनारे निचले स्तर पर कई गांव बसे हैं। इन गांव में एक गांव है भागीरथ का पुरा। जैसे ही भागीरथ का पुरा गांव में पानी घुसा ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना संबंधित थाने को दी। बाढ़ आने की खबर जैसे ही जिला प्रशासन के कानों में पहुंची। प्रशासन ने तुरंत ही एसडीआरएफ की टीम को मौके पर रेस्क्यू करने के लिए भेज दिया। एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसने वहां जाकर भागीरथ का पूरा गांव के ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *