स्वाधीनता की 77वीं वर्षगाँठ-मुख्य समारोह में प्रभारी मंत्री श्री सिलावट करेंगे ध्वजारोहण

मुख्य समारोह के कार्यक्रमों की हुई फायनल रिहर्सल
ग्वालियर – गौरवशाली भारतवर्ष की स्वाधीनता की 77वीं वर्षगाँठ जिले में हर्षोल्लास, धूमधाम एवं गरिमामय ढंग से मनाई जायेगी। जिले का मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को कम्पू स्थित एसएएफ ग्राउण्ड पर जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा। समारोह में मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में निकलने वाली संयुक्त परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फायनल रिहर्सल मंगलवार को की गई। अपर कलेक्टर अंजू अरुण कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के एम सियाज की मौजूदगी में फायनल रिहर्सल हुई। उन्होंने सभी कार्यक्रमों की निर्धारित समय व शेड्यूल के अनुसार रिहर्सल कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *