हरसी डेम के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण, डेम ओरवफ्लो 24 गांवों के अलर्ट जारी
ग्वालियर. हरसी बांध सोमवार की रात 9 बजे तक पानी बह चुक हो। इसका वाटर लेवल 868.10 फीट हो चुका है। रात को करीब 2 बजे के बाद कभी भी इसके वेस्ट वियर से पानी छोड़ा जा सकता है। लेकिन वेस्टवीयर के पास बांध के डूब क्षेत्र में ठेकेदार ने मछलियों को फंसाने के लिये लोहे की 5 फीट की फेसिंग करवा दी है। यह स्थिति तब है जब मछलियों को पकड़ने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। फैंसिंग बिना परमिशन लगाई हैं।
कभी भी हो सकता है ओवर फ्लो
आस-पास के जिलों में हो रही जोरदार बारिश के चलते ककेटो और अपर ककेटो बांध फुल हो चुके हैं। शिवपुरी जिले की बारिश से तिघरा बांध का जलस्तर 24 घंटे में लगभग एक फुट बढ़ा है। वहीं, अपर ककेटो बांध के गेट खुले होने के साथ ही हरसी बांध के कैचमेंट एरिया में भी जोरदार बारिश होने के कारण बांध के बेस्ट वियर से कभी भी ओवर फ्लो होने की संभावना है।
इसके चलते जल संसाधन विभाग ने इस क्षेत्र में आने वाले दो दर्जन से अधिक गांवों में अलर्ट जारी किया है। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री अग्निवेष सिंह ने बताया कि बांध से सटे गांव पनानेर, कठौद, धोबट, खिरिया, बोढी, जखावार, गधोटा, सिल्हा, पलायछा, खेरा, नजरपुर, आदमपुर, आसन, भितरवार, घाटखेरिया, डऊमर, गेलेश्वर, सहारन, मसूदपुर, खरगोली, बासोडी आदि गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है।
एक्सपर्ट- अविनाश कुलश्रेष्ठ, सेवानिवृत्त एसडीओ, जल संसाधन विभाग
बांध का वेस्ट वियर होगा प्रभावित
वेस्ट वियर से होकर डेम में आने वाला कचरा भी बाहर निकलता है। जाली में यह कचरा फंसेगा। इससे पानी का प्रवाह रुकेगा। यदि पानी अधिक स्टोर हुआ और अचानक पानी नदी में गया तो आसपास के गांवों में नुकसान हो सकता है। हरसी बांध के वेस्ट वियर को भी नुकसान पहुंच सकता है, जो कि पहले से ही क्षतिग्रस्त है।
अवरोध पैदा करना गलत
वेस्ट वियर के पास बांध के डूब क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवरुद्ध पैदा नहीं किया जा सकता है। कार्रवाई कर जाली हटवाई जाएगी।
अग्निवेष सिंह,ईई, जल संसाधन विभाग
मछलियां निकल जाती हैं
वेस्ट वियर चालू होने की वजह से मछलियां निकल जाती हैं। इस वजह से जाली लगवाई है।
-मुकेश ठाकुर, मत्स्य ठेकेदार, हरसी
