कांग्रेस विधायक बोला-तो थानेदार की चमड़ी काटकर भूखा भर देते, पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच झड़प, पुलिस ने कांग्रेसियों को खदेड़ा
सागर. कांग्रेस की सभा में भांडेर से कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया ने कहा है कि अपराध होगा तो व्यक्ति थाने में ही जायेगा। लेकिन वहां गालियां देते हैं। 2.48 ेरांड वोट में से 2 करोड़ वोट ही डाल दिया होता तो थानेदार की इसी सभा में चकड़ी काटकर भूखा भर दिया जाता। सोमवार को कांग्रेस ने दलित अत्याचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, सागर नगरनिगम में स्मार्ट सिटी के नाम पर 900 करोड़ रूपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस और कांग्रेस नेताओं के नोंकझोंक हुई पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग कर कांग्रेस नेताओं को खदेड़ा।
इससे पहले सभा में विधायक बरैया ने कहा कि कलेक्टर और एसपी को पता ही नहीं मामला क्या है। यह तो आये औरे गये। अगर आपने वोट डाल दिया होता तो आपकी सरकार होती। जिन लोगों ने आप पर अत्याचार किया है। उनको आपके ही गांव में उल्टा लटका देता, ऐसा नहीं होगा तो फूलसिंह बरैया का नाम बदल देना।
कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने निकले थे
सभा के बाद कांग्रेस नेता कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिये आगे बढ़े। कालीचरण चौराहे पर पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक लिया। लगभग 20 मिनट तक चले प्रदर्शन के बाद एडीएम दूसरे अधिकारियों के साथ पहुंचे। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी से बात की। उन्होंने अपनी मांगें रखी। आश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन खत्म किया।
