सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने नितिन गड़करी को लिखा पत्र, ग्वालियर टू लिपुलेख हाईवे बनाने की मांग

ग्वालियर. यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केन्द्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। सपात सुप्रीमो ने यूपी, एमपी, राजस्थान को जोडने वाले एक्सप्रेस वे और सडकों का निर्माण कराने की मांग की है। पत्र में चंबल एक्सप्रेस-वे का काम जल्दी पूरा कराने की मांग की है।
इन सडकों की मांग रखी
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा स्वीकृत संरेखण, इटावा उप्र और कोटा (राजस्थान) को जोडने वाले 408.7 किलोमीटर लम्बे चम्बल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा किया जाये। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से लिपुलेख तक प्रस्तावित 6 लेन सडक का निर्माण कार्य जल्द पूरा किया जाए। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को सतना से जोडा जाए और अटरपर में जहां से एक्सप्रेसवे शुरू हो रहा है उसे हरिद्वार तक ले जाया जाए। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को 25 किलोमीटर और बढाकर बिहार के बक्सर भागलपुर तक बनने वाले एक्सप्रेसवे से मिलाने के लिए पखनपुरा गांव से जोडा जाये जिससे भागलपुर से दिल्ली तक एक एक्सप्रेसवे मिल सके। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के नैमिषारण्य कट से शुरू होकर हरिद्वार तक एक नये एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाये।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *