Gwalior में करंट लगने से बेटे की मौत की खबर सुन मां ने भी तोड़ा दम

ग्वालियर. भितरवार के करहिया थाना क्षेत्र में श्याऊ गांव में कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से 40 वर्षीय जवान बेटे की मौत की जानकारी लगी तो सदमा सहन नहीं करने से 62 वर्षीय मां की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। दोनों का एक साथ गांव के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार की शाम ग्राम श्याऊ निवासी वर्षीय कैलाश पुत्र कप्तान सिंह रावत को खेतों पर पानी की मोटर चलाते समय करंट लगा गया जिससे उसकी मौत हो गई।
देर शाम तक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रूके स्वजन फोन से 62 वर्षीय वृद्ध मां कलावती को दिलासा देते रहे कि ठीक है। रात्रि लगभग 10 बजे उसे जानकारी लग गई की पुत्र कैलाश की मौत हो गई है तो वह सदमे को सहन नहीं कर पाई और उसे हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई। रविवार को मां-बेटे के शवों को एक साथ मुक्तिधाम ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *