MP में रात 47 आईएएस-आईपीएस के तबादले के बाद अब 15 अगस्त के बाद एक और सूची
भोपाल. मध्य प्रदेश में देर रात 47 आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। रात 1 बजे के बाद सामान्य प्रशासन विभाग जीएडी ने आईएएस अफसरों की सूची जारी की। इसके बाद रात करीब सवा दो बजे गृह विभाग ने आईपीएस की लिस्ट जारी कर दी। अब जानकारों का कहना है कि 15 अगस्त के बाद कलेक्टरों के ट्रांसफर की एक और सूची आ सकती है। शनिवार आधी रात को जारी सूची में 2015 बैच के 5 आईएएस को पहली बार कलेक्टर बनाया गया।
