Newsराजनीतिराज्य

श्रमिक समस्याओं के निराकरण हेतु इंटक ने प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र को सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर -मध्य प्रदेश संविदा एवं ठेका श्रमिक कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश अध्यक्ष एलके दुबे के नेतृत्व में विद्युत कर्मचारियों ने प्रबंध संचालक छितिज सिंघल मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लि. भोपाल के अल्प प्रवास के दौरान रोशनीघर में ज्ञापन दिया गया। संगठन ने ज्ञापन में मुख्य रूप से वर्ष 2018 के पूर्व नियुक्त परीक्षण सहायक नियमित एवं संविदा की वेतन विसंगति दूर करने, परीक्षण सहायक नियमित बैच 2013 की प्रतीक्षा सूची से संविदा में नियुक्त परीक्षण सहायकों को बिना शर्त नियमित करने, कार्यालय सहायक श्रेणी तृतीय की वेतन विसंगति को दूर करने, संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को राष्ट्रीय / उत्सव त्यौहार के दिवस कार्य करने पर अतिरिक्त पारिश्रमिक देने सहित 12 सूत्री मांगपत्र सोपा गया । प्रबंध संचालक मध्य क्षेत्र द्वारा सभी बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संगठन को आश्वस्त किया।
इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक, प्रदेश उपाध्यक्ष विद्याकांत मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष अमरेश शर्मा, उपाध्यक्ष अभिषेक राजपूत, प्रदेश संगठन मंत्री प्रतीक द्विवेदी, जिला अध्यक्ष रामबाबू बंसकार, मुरैना जिला अध्यक्ष शैलेष कुचया, ग्वालियर उपाध्यक्ष रणवीर शुक्ला, सुशील मिश्रा, मदन रैकवार, आलोक शर्मा, भूपेंद्र पनिका, पंजाबी लाला साहू, दिनेश गुर्जर, राहुल, जनक सिंह सहित कई कर्मचारी उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *