Newsराजनीतिराज्य

सरकारी दफ्तरों में बायोमैट्रिक से लगेगी हाजिरी, तैयारियां शुरू

भोपाल. मध्यप्रदेश के सभी सरकारी ऑफिसों और शैक्षणिक संस्थानों में अब आधार आधारित बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली से हाजरी (उपस्थिति) ली जायेगी। इसके लिये इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम और विद्यान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तकनीकी मार्गदर्शन देगा। बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली हाजरी लगाने का माध्यम होगी। कार्यालय समय, देर से उपस्थिति आदि से संबंधित नियमों और विनियमों में कोई बदलाव नहीं किया जायेगा।
सुशासन के लिये आधार अधिप्रमाणन समाज कल्याण, नवाचार ज्ञान के लिये स्वैच्छिक आधार पर आधार प्रमाणन के लिये प्रयोजन और स्वैच्छिक आधार पर आधार का इस्तेमाल करने की अनुमति लेने के लिये केन्द्र सरकार ने प्रक्रिया तय की है। इसी के आधार पर अब सरकारी कार्यालयों में हाजरी बायोमैट्रिक प्रणाली से दर्ज की जायेगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिक विकास निगम इसके लिये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर जारी किये गये दिशा निर्देशसों का पालन करेगा। इसमें कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों का समय पर आना सुनिश्चित हो सकेगा। यह उपस्थिति अब मंत्रालय, सतपुड़ा, विंध्याचल और अन्य सभी विभागाध्यक्ष कार्यालयों, संभाग और जिलों के सरकारी कार्यालयों और स्कूल, कॉलेजों में भी बायोमैट्रिक आधार पर ली जायेगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *