ग्वालियर — नगर निगम आयुक्त – हर्ष सिंह के निर्देशानुसार शहर में बेसमेंट में संचालित कमर्शियल गतिविधियों पर कार्यवाही करते हुए आज मंगलवार को लक्ष्मीबाई कॉलोनी में 3 कोचिंग संस्थानों को सील किया गया। कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी यशवंत मेकले, मदाखलत अधिकारी केशव चौहान, जोनल ऑफिसर रविंद्र गुर्जर उपस्थित रहे।
सहायक सिटी प्लानर ने जानकारी देते हुए कि वार्ड क्रमांक 32 लक्ष्मीबाई कॉलोनी में भवन क्रमांक 10 के तलघर में कॉमर्स वर्ल्ड क्लासेज एवं ऑफिस का संचालन किया जा रहा था साथ ही भवन क्रमांक 12 श्रीराम टावर के तलघर में बीएस राजपूत द्वारा कोचिंग क्लासेस एवं लक्ष्मी बाई कॉलोनी सामुदायिक भवन के सामने एमजीडी भौतिकी कोचिंग के तलघर में ऑफिस का संचालन किया जा रहा था। उपरोक्त तीनो भवनो के तलघर को सील करने की कार्यवाही की गईं।